एसपी ने की कार्यवाई:पुलिस की छवि धूमिल करने वाले दो पुलिस कर्मी हुए निलंबित



जौनपुर। जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने व अनुशानहीनता के आरोप में दो पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
खबर  है कि थाना मछलीशहर पर तैनात आरक्षी योगेन्द्र यादव एवं अनिल कुमार यादव द्वारा 14 अक्टूबर को सायं लगभग 06.00 बजे थाना मछलीशहर अन्तर्गत जंघई चौराहा पर स्थित देशी शराब की दुकान के गद्दीदार से देशी शराब की मांग करने पर गद्दीदार द्वारा न देने पर उत्पात मचाया और गाली-गुप्ता दिया मारा-पीटा जिसका वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, सिपाहियों के इस कृत्य से पुलिस विभाग की छवि धूमिल होने का तथ्य प्रकाश में आने पर उक्त वीडियो को संज्ञान में लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा तत्काल प्रभाव से आरक्षी योगेन्द्र यादव व आरक्षी अनिल कुमार यादव को निलम्बित किया गया है तथा इनके विरुद्ध अग्रिम विभागीय जाँच शुरू करा दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ