फायर सुरक्षा उपकरण न होने पर होटल हुआ सील, सिटी मजिस्ट्रेट ने की विधिक कार्यवाई



जौनपुर। नगर मजिस्ट्रेट देवेन्द्र सिंह द्वारा आज शुक्रवार को नगर में होटलो पर फायर सुरक्षा उपकरण के चेकिंग का अभियान चलाते हुए एक होटल को सीज करते हुए चेतावनी दी है कि होटल स्वामी जल्द से जल्द फायर सुरुक्षा उपकरण मानक के अनुरूप लगा कर एन ओ सी  प्राप्त कर ले अन्यथा कड़ी विधिक कार्यवाई संभव है।
निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट की टीम सिटी स्टेशन के पास स्थित होटल पियूष को सीज कर दिया क्योंकि होटल में फायर सुरक्षा उपकरण मिला ही नहीं। इसके साथ ही मंण्डी अहमद खां में आशीष गेस्ट हाउस के स्वामी को हिदायत दिया कि दीपावली तक किसी भी दशा में अग्नि शमन उपकरण लगवा ले अन्यथा सीजर की कार्यवाई होगी।
नगर मजिस्ट्रेट की माने तो अग्नि शमन विभाग के अधिकारी ने जिले के लगभग सभी होटलो के बाबत रिपोर्ट जारी किया है कि किसी भी होटल में अग्नि शमन सुरक्षा यंत्र नहीं लगा है। जिसके आधार पर सभी को नोटिस जारी कर दिया गया कि जल्द से जल्द फायर सुरक्षा यंत्र लगवा कर एन ओ सी प्राप्त कर ले। खबर तो यह भी है कि अग्नि शमन विभाग की रिपोर्ट के आधार पर सभी होटलो के खिलाफ विधिक कार्यवाई का आदेश है। यदि एक सप्ताह में मानक के अनुरूप फायर सुरक्षा यंत्र नहीं लगा तो होटलो को सीजर की कार्यवाई शुरू कर दी जायेगी।



Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस