यूपी में नगर निकाय के चुनाव की तैयारियां तेज जानें कब है प्रस्तावित चुनाव



नगर विकास विभाग ने निकाय चुनाव की तैयारियां और तेज कर दी हैं। नए और सीमा विस्तार वाले निकायों से वार्डों में रैपिड सर्वे यानी पिछड़ों की गिनती का काम पूरा कराते हुए 20 अक्तूबर तक रिपोर्ट निकाय निदेशालय को अनिवार्य रूप से पहुंचाने का निर्देश दिया गया है।

प्रदेश में निकाय चुनाव नवंबर में प्रस्तावित है, लेकिन नए निकायों के गठन और सीमा विस्तार होने की वजह से अभी वार्डों के गठन का काम पूरा नहीं हो सका है। नगर पंचायतों में 10 से 25, पालिका परिषदों में 25 से 55 और नगर निगमों में 60 से 110 वार्ड अधिकतम हो सकते हैं। जिन नए निकायों में वार्डों के गठन का काम पूरा हो गया है, वहां पिछड़ों की गिनती का काम जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है।


वार्ड या सीट आरक्षण के लिए ओबीसी की गणना जरूरी है। इसके आधार पर ही सीटें और वार्ड आरक्षित होते हैं। नगर विकास विभाग चाहता है कि नवंबर के दूसरे हफ्ते तक आरक्षण का काम पूरा कर लिया जाए। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि निकाय चुनाव को लेकर सभी तैयारियां समय से पूरी कराई जाएं। जरूरत के आधार पर अतिरिक्त अधिकारियों को लगाया जाए, जिससे इसमें किसी तरह की देरी न होने पाए।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस