सेवा कार्य करना लायंस क्लब गोमती का है प्रथम कर्तव्य : देवेश गुप्ता

जौनपुर। लॉयंस क्लब गोमती जौनपुर द्वारा नगर के ओलंदगंज इंदिरा मार्केट स्थित एक कैंसर पीड़ित मरीज के  परिजनों कोे न सिर्फ आर्थिक मदद दी बल्कि दवा व अन्य सामान देकर परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। अध्यक्ष देवेष गुप्ता के नेतृत्व में क्लब के सदस्यों ने पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचकर मरीज की बहन शबनम को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी संस्था हमेशा जरूरत मंद लोगों के लिए सेवाभाव से साथ खड़ी रहती है कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से यह अत्यंत गरीब परिवार काफी दिन से जूझ रहा है। हम लोगों का एक छोटा सा प्रयास इस परिवार के लिए उपयोगी साबित हो यही ईश्वर से कामना करते हैं। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष मनीष गुप्ता, सुधा मौर्या, दीपक चिटकारिया, प्रतिमा गुप्ता, हसनैन कमर दीपू, निधि गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस