रिस्तो को कलंकित कर जानें पति ने पत्नी के साथ अपने दोस्त से क्यों कराया दुष्कर्म


पत्नी को बच्चा न पैदा होने पर एक युवक ने पति-पत्नी के रिश्ते को कलंकित कर दिया। संतान के लिए उसने पत्नी को अपने ही दोस्त के सामने परोस दिया। जी हां घटना जनपद कानपुर के थाना सचेंडी क्षेत्र की है। इतना ही नहीं पति ने पत्नी के साथ हुए दुष्कर्म का वीडियो भी खुद इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया।
मिली खबर के अनुसार अब पीड़िता ने पति और उसके दोस्त के खिलाफ घरेलू हिंसा, आपराधिक षड्यंत्र करना, दुष्कर्म आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।पीड़िता के मुताबिक, उनके कोई संतान नहीं थी। इसको लेकर पति आए दिन ताने मारता और मारपीट करता था। वह चुपचाप यह सब बर्दाश्त करती रही। इस दौरान वह घर पर अपने दोस्त को ले आया और जबरन उससे दुष्कर्म करा अश्लील वीडियो बना लिया, जिसे पति ने ही प्रचारित भी कर दिया। पत्नी के विरोध पर दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया।
पीड़िता सचेंडी थाने पहुंची और पति और उसके दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ भैलामऊ मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया और दर्ज मुकदमें में सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस