पुलिस कर्मियों के लिए अच्छी खबर: 21 हजार सिपाही जल्द होगा प्रमोशन,बनेंगे हेड कॉन्स्टेबल

 


पुलिस विभाग में 21 हजार से अधिक सिपाहियों के प्रमोशन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। अगले सप्ताह इसका आदेश जारी हो जाएगा। डीजीपी मुख्यालय में स्थापना शाखा इस प्रक्रिया को अंतिम रूप दे रहा है। जल्द ही बड़ी संख्या में सिपाहियों को हेड कॉन्स्टेबल का ओहदा मिल जाएगा। 
डीजीपी मुख्यालय में अर्ह सभी सिपाहियों के रोल की जांच पूरी हो चुकी है। इसमें से 21 हजार सिपाहियों का प्रमोशन वरिष्ठता के आधार पर किया जाएगा। स्थापना शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि अगले सप्ताह प्रमोशन की कवायद पूरी कर ली जाएगा। जिसके बाद इन पुलिस कर्मियों हेड कॉन्स्टेबल के रूप में जिलों में तैनाती दी जाएगी। वहीं खेल कोटे से सिपाही के 534 पदों पर हो रही भर्ती में प्रक्रिया भी अगले डेढ़ महीने में पूरी हो जाएगी। जनवरी के पहले सप्ताह में अंतिम परिणाम घोषित करने की योजना है। इसमें 335 पद पुरुषों के और 199 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ