बदलापुर महोत्सव उद्घाटित, 376 जोड़ो का हुआ सामुहिक विवाह,तमाम वीआईपी ने दिया आशिर्वाद


जौनपुर । दो दिवसीय बदलापुर महोत्सव का का उद्घाटन मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल केरल आरिफ मोहम्मद खान एवं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार समाज कल्याण असीम अरुण एवं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
महामहिम राज्यपाल द्वारा बदलापुर रमेश मिश्रा की तारीफ करते हुए कहा कि बहुत ही अच्छी परंपरा की शुरुआत विधायक के द्वारा की गई है। उन्होंने कहा कि लड़कियों की शिक्षा लड़कों की अपेक्षा कम महत्वपूर्ण नहीं है, शिक्षित माताओं से जो संस्कार बच्चों को मिलते हैं वह संस्कार कहीं और नहीं मिलते।
उन्होंने कहा कि पहली पाठशाला मॉ की गोद होती है। बचपन से ही ध्यान रखें कि बेटे बेटियों दोनों का महत्व एक समान है। बेटियां तरक्की करेंगी तो समाज तरक्की करेगा। उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल के तहत स्थानीय चीजों से लोगों को परिचित कराया जाए।
महोत्सव में लगभग 376 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गयी और मौके पर पंजीकरण कराया गया।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, माननीय सांसद मछली शहर बी.पी. सरोज, मा0 विधायक शाहगंज रमेश मिश्रा, एमएलसी बृजेश सिंह ’’प्रिंशु’’, पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम सहित ने वर बधुओं को अपना आशीर्वाद दिया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ