जानिए आखिर जौनपुर के समाज कल्याण अधिकारी सहित उप निदेशक वाराणसी क्यों हुए निलम्बित

 

जौनपुर। प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण के निर्देश पर शासन ने शासकीय कार्यों में शिथिलता बरतने के आरोप में जौनपुर के समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह और उप निदेशक वाराणसी केएल गुप्ता को निलम्बित कर दिया है।
बता दे प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण ने मंगलवार को जौनपुर स्थित बदलापुर महोत्सव में प्रतिभाग किये थे। इस मौक़े पर बदलापुर महोत्सव के तत्वावधान में 376 जोड़ों का सामूहिक विवाह आयोजित किया जा रहा था। शासनादेश के तहत सामूहिक विवाह योजना में 35 हज़ार रुपये विवाहिता के खाते में सीधे सरकार की तरफ़ से भेजा जाता है, जिसके लिए विवाह प्रमाणपत्र की आवश्यकता होती है। पूर्व में पाया गया कि प्रमाण पत्र में देरी होने के कारण लोगों के भुगतान भी विलंबित हो जाते हैं। इस कमी को दूर करने के लिए विभागीय मंत्री अरुण द्वारा शासनादेश निर्गत किया गया था कि विवाह स्थल पर ही प्रमाणपत्र निर्गत किया जाए।
बदलापुर महोत्सव में उक्त दोनों ही अधिकारियों द्वारा एक भी विवाह प्रमाणपत्र जारी नहीं कराया गया और न ही इसका प्रयास किया गया। इस प्रकार भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए दिए गए निर्देश पर कार्यवाही न करने के लिए समाज कल्याण अधिकारी जौनपुर और शिथिल पर्यवेक्षण के लिए डीडी वाराणसी को निलम्बित किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ