आठ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म,पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी


जौनपुर। जनपद के थाना मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र स्थित एक गांव मे बारात देखने गयी आठ साल की बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।बालिका को मेडिकल के लिए जौनपुर मुख्यालय पर लाया गया है।
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात आई थी गांव की ही एक आठ साल की एक बालिका भी बारात देखने गई थी।देर रात तक बालिका अपने घर नही पहुंची तो घर वालों को चिंता हुई । परिजन काफी देर तक खोजबीन करते रहे लेकिन वह नहीं मिली। सुबह भोर में बालिका को बेहोशी की हालत में एक खेत में मिलने पर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई । बालिका के साथ किसी ने दुष्कर्म किया था वह खून से लथपथ थी। गांव के लोग भी इकट्ठा हो गये। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी तो पुलिस मौके पर पहुंची।कुछ देर बाद सीओ अतर सिंह व थानाध्यक्ष रमेश यादव मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के सम्बंध मे लोगो से जानकारी ली। पुलिस ने बालिका को मेडिकल परिक्षण के लिए मुख्यालय भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस बाबत सीओ मछलीशहर अतर सिंह का कहना है कि सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर बालिका के परिजनों से जानकारी ली और त्वरित कार्यवाही करते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।मामले की छानबीन की जा रही हैं। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे नजर आयेगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस