मोबाइल पर बात करते करते विद्युत स्पर्शाधात से युवती की मौत


जौनपुर। हैदरपुर गांव में बुधवार को छत से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। बताया गया कि युवती मोबाइल फाेन पर किसी से बात कर रही थी। इसी दौरान उसका हाथ तार से स्पर्श हो गया। इस दौरान करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
गांव निवासी लुल्लुर उपाध्याय के घर की छत से लगभग पांच फीट ऊंचाई से 440 वोल्ट मेन लाइन का तार गया है। बुधवार को उनकी 25 वर्षीय पुत्री ज्योति देवी मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रही थी। बात करते-करते अचानक उसका हाथ तार से स्पर्श हो गया।
इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। स्वजन को इसकी जानकारी कुछ देरबाद हो सकी। पता लगते ही उपकेंद्र पर फोन कर आपूर्ति बंद कराकर फौरन उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही गांव में मातम पसर गया। पिता को तो यकीन ही नहीं हो रहा था कि उसकी लाडली अब इस दुनिया में नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए जरूरी औपचारिकताओं को पूरा किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस