जेल प्रशासन की लापरवाही : विचाराधीन बन्दी की हुई मौत


जौनपुर। जिला कारागार के एक विचाराधीन बंदी की तबीयत खराब होने पर जेल प्रशासन द्वारा उपचार में बरती गई लापरवाही के कारण मौत होने की खबर है। मिली खबर के मुताबिक मंगलवार की सुबह बन्दी की तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराये जाने में विलंब किया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वह धोखाधड़ी के मामले में एक माह से जिला कारागार में निरुद्ध था।
सिकरारा थाना क्षेत्र के शेरवा निवासी रामनाथ यादव (72) को 17 अक्तूबर को जमीन की धोखाधड़ी के मामले में जिला कारागार में निरुद्ध किया गया था। सोमवार की शाम करीब सात बजे बंदी की हालत बिगड़ने लगी। लगी। उसको सांस लेने व सीने में तेज दर्ज होने लगा। जिस पर कारागार प्रशासन द्वारा बंदी को रात करीब आठ बजे जिला अस्पताल में लाकर भर्ती किया गया और परिजनों को भी सूचना दी गई। परिजन भी आकर देखभाल करने लगे। रामनाथ की 29 नवंबर को उच्च न्यायालय प्रयागराज में जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई थी। जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई होने के पूर्व ही मंगलवार सुबह पौने नौ बजे के करीब उसकी मौत हो गई

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ