पति ने खाया जहर तो पत्नी ने लगाली फांसी, दोंनो की मौत अब बच्चे हो गये अनाथ


 जनपद सोनभद्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र में रविवार को बड़ी घटना हो गई। आपसी विवाद के बाद दंपती ने खौफनाक कदम उठा लिया। पति ने जहर खाकर जान दे दी तो उसकी मौत की खबर पाकर पत्नी ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर लगी।  दंपती को तीन बच्चे हैं, जिनमें एक की उम्र महज चार माह है। तीनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।
पन्नूगंज निवासी सूरज सोनी (28) पुत्र रामराज सोनी समाचार पत्र वितरण का काम करता था। रविवार सुबह अखबार बांट कर घर आया। किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। मामला इस कदर तूल पकड़ा कि क्षुब्ध होकर सूरज ने विषाक्त का सेवन कर लिया। 
उसकी तबीयत बिगड़ने पर आननफानन लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। अचानक से पत्नी सुनीता (25) कमरे में गई और बडेर के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।
पति-पत्नी ने  चंद घंटे के अंतराल में जान देने से लोग स्तब्ध रह गए। सबसे बड़ा अंशु (5), आशु (3) व सबसे छोटा बेटा चार माह का है। पन्नूगंज एसओ हेमंत  सिंह ने बताया कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।इसी के चलते दोनों ने यह कदम उठाया। विवाद किस कारण हुआ था, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस