पीयू में राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया गया




 

जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. 
जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्र ने कहा कि भारत में  प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा और पत्रकारिता के उच्चतम आदर्शों के स्मरण के लिए राष्ट्रीय प्रेस दिवस को मनाया जाता है। प्रेस और समाज एक दूसरे से जुड़े हैं हम सार्थक चिंतन से समाज और विकास को एक नई दिशा दे सकते हैं।  उन्होंने कहा कि भारतीय प्रेस परिषद ने प्रेस की  स्वतंत्रता की रक्षा करने के साथ ही  पत्रकारिता को समय- समय पर दिशा देने का काम किया है. 
मीडिया प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका है. देश की आजादी से लेकर देश के नवनिर्माण में प्रेस का योगदान अनुकरणीय है. उन्होंने कहा कि बदलते दौर में डिजिटल  मीडिया को  प्रिंट मीडिया की ही तरह लोकहित को प्राथमिकता देनी होगी तब जाकर जनमानस का विश्वास अर्जित कर पाएंगे.
असिस्टेंट प्रो डॉ. अवध बिहारी सिंह ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस की प्रासंगिकता और भारतीय प्रेस परिषद के कार्यों पर प्रकाश डाला.  कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने किया. इस अवसर पर विभाग के विद्यार्थी उपस्थित रहे. 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस