अब सपाइयों द्वारा योग गुरू बाबा रामदेव का पुतला किया गया दहन जानें कारण


सपा ने महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर बाबा रामदेव का पुतला फूंका। सीर गोवर्धनपुर के संत रविदास मंदिर के पास रामदेव का पुतला दहन कर पतंजलि के सभी सामानों का बहिष्कार करने का संकल्प लिया गया।  सपा नेता अमन यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में रामदेव के बयान की निंदा की गई।
सपा नेता ने कहा कि बाबा रामदेव ने भरी सभा में मंच से कहा कि महिलाएं बिना वस्त्र के भी अच्छी लगती हैं। महिलाओं पर रामदेव ने अमर्यादित टिप्पणी की। जिस देश में महिलाओं को मां सीता के रूप में पूजा जाता है । उस देश में हिंदुत्व के सरकार में बाबा रामदेव ने अशोभनीय टिप्पणी करके देश के अंदर नफरत पैदा करने का कार्य किया है। पुतला दहन में अनिल यादव, विनोद कुमार, आशीष यादव ,नितिन यादव मौजूद रहे

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस