जौनपुर में जल्द बनेगा रिंगरोड, मंत्री गिरीश चन्द यादव मिले केन्द्रीय मंत्री से दिया पत्रक मिला अश्वासन


जौनपुर। जनपद मुख्यालय पर यातायात को लेकर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए लगातार प्रयास रत प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द यादव ने अपने प्रयास के क्रम में बुधवार 16 नवम्बर 22 को दिल्ली पहुंच कर भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करके उनको जनपद मुख्यालय के चारो तरफ रिंगरोड और सभी रेलवे क्रासिंग पर फ्लाई ओवर बनवाने की मांग किया है।
खबर है कि प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द यादव के अनुरोध को गम्भीरता से लेते हुए केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने आश्वास्त किया कि इस परियोजना पर गम्भीरता पूर्वक विचार करते हुए जल्द ही स्वीकृत प्रदान कर जनपद की यातायात में जाम की समस्या से निजात दिलायी जायेगी। यहां बता दे कि प्रदेश सरकार के मंत्री एवं जौनपुर शहर विधान सभा क्षेत्र के विधायक गिरीश चन्द यादव शहर के यातायात की समस्या को दूर करने के लिए लम्बे समय से लगातार प्रयास रत है। श्री यादव का दावा है कि जल्द ही जनपद के लोंगो को रिंगरोड मिलेगी इसके लिए सर्वे का काम लगभग पूरा हो चुका है। रिंगरोड का जो मैप तैयार कराया जा रहा है उसके अनुसार वाराणसी रोड से लेकर केराकत मार्ग और शाहगंज मार्ग सहित सुल्तानपुर मार्ग को आपस में जोड़ दिया जायेगा। इससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह से सुगम और सुरक्षित हो जायेगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस