बनवासी समाज के दस बच्चो को मिलेगी छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षा हुई


जौनपुर। जनपद की रचनात्मक एवं सामाजिक संस्था ज़ेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट ने तथागत ट्रस्ट - भारत के संस्थापक नागेंद्र प्रसाद सिंह (पूर्व आई.ए.एस.) के मार्गदर्शन में जौनपुर के बनवासी (मुसहर) समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन करके उन्हें उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतियोगी परीक्षा स्थानीय सी. एम. एम. इंग्लिश स्कूल, रसीदाबाद में आयोजित किया गया जिसमें जिले 21 ब्लाकों के बनवासी समाज से हाईस्कूल एवं इंटरमीडियट के कुल 59 ( 36 छात्र एवं 23 छात्राओं ) ने प्रतिभाग किया जिसमें मिशन बिरसा मुंडा सेवा समिति के कमलेश पासवान, नन्द कुमार, चन्दन कुमार द्वारा शुचितापूर्ण परीक्षा एवं मूल्यांकन कार्य किया गया। उक्त सन्दर्भ में ज़ेब्रा अध्यक्ष संजय कुमार सेठ  बताया कि चयनित 10 विद्यार्थियों को देश की आज़ादी में आदिवासी नायकों के नाम से छात्रवृति प्रदान किया जायेगा।
उक्त कार्यक्रम में संजय कुमार सेठ, विजयंत सोंथालिया, मो. तौफीक, नीरज शाह, अमरनाथ सेठ, शाकम्भरी नन्दन सोंथालिया, आशीष यादव आदि की उपस्थिति एवं सराहनीय योगदान रहा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस