जौनपुर में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने भी 58 नव चयनित शिक्षको दिया नियुक्ति पत्र


जौनपुर। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में लोक सेवा आयोग से चयनित प्रवक्ताओं / सहायक अध्यापकों (एल.टी- ग्रेड ) के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के क्रम में जनपद जौनपुर में भी जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा जिले के 58 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया।इस अवसर पर लखनऊ स्थित लोक भवन में चल रहे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नव नियुक्त शिक्षको के साथ देखा गया। 
नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सभी चयनित शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा देने का बहुत ही अच्छा माध्यम प्राप्त हुआ है सभी लोग मेहनत एवं लगन से कार्य करें और देश के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें, छात्रो को विषय के साथ अच्छे संस्कार अनुशासन और मेहनत करने की शिक्षा देना भी शिक्षक की जिम्मेदारी होती है।    जिलाधिकारी ने संदेश दिया कि मन मे दृढ़ इच्छाशक्ति लेकर ऐसा कार्य करें कि जनपद के नाम रोशन हो सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव, पीडी जयकेश त्रिपाठी, डीडीओ बीबी सिंह आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस