कोविड की काली छाया विन्ध्यवासिनी पर, एक जनवरी को भक्तो का गर्भ गृह में जानें क्यों है प्रवेश वर्जित

नए साल पर श्रद्धालु आदिशक्ति जगत जननी मां विंध्यवासिनी के चरण स्पर्श नहीं कर सकेंगे। 
एक जनवरी को गर्भगृह में प्रवेश नहीं मिलेगा। विंध्य पंडा समाज और विंध्य विकास परिषद मिलकर इसका सख्ती से पालन कराएंगे। भीड़ के मद्देनजर जरूरत पड़ी तो प्रतिबंध आगे भी बढ़ाया जाएगा।
दरअसल, नए साल की शुरुआत लोग मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करके करते हैं। यही नहीं, देश के कोने-कोने से भक्त दर्शन करने भी आते हैं, ताकि उनका पूरा साल सुखमय बीते। नए साल की पूर्व संध्या पर भी लाखों भक्त मां विंध्यवासिनी के धाम में आते हैं। ऐसे में बढ़ते कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत जिला प्रशासन अलर्ट है। कोरोना गाइडलाइन के अनुरूप दर्शन-पूजन की व्यवस्था रहेगी। भक्तों की सुरक्षा और सेवा के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। नए साल पर मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने वालों को भीड़ में सावधानी बरतनी होगी। यही नहीं, दर्शन-पूजन करने में भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विंध्य पंडा समाज के 19 पदाधिकारी विंध्यवासिनी मंदिर में दो-दो घंटे ड्यूटी करेंगे।
डीएम दिव्या मित्तल ने सुरक्षा के लिहाज से लाखों की संख्या में होने वाली भीड़ में सुरक्षित रहने के लिए मास्क लगाने की सलाह दी है। साथ ही विंध्य धाम में फीवर हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है जहां बुखार से पीड़ित लोगों का मौके पर ही एंटीजन टेस्ट कराया जाएगा।
नए साल पर होटल व वाहन स्टैंड भी लगभग फुल रहेंगे। दूर-दराज से आने वाले दर्शनार्थी एक दिन पहले ही ठहरने के लिए कमरा बुक करेंगे और रात्रि विश्राम के बाद सुबह स्नान-ध्यान के साथ मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करेंगे। हालांकि मां विंध्यवासिनी के चरण स्पर्श नहीं कर सकेंगे। वैसे तो मां की एक झलक पा जाने भर से भक्त खुद को धन्य समझते हैं।
फिलहाल, विंध्य धाम के विकास के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट विंध्य कारिडोर निर्माणाधीन है। निर्माण के चलते भक्तों को आवागमन में किसी भी प्रकार की दिक्कत या खतरा न हो, इसके लिए कार्यदायी संस्था को पहले ही व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि नव वर्ष के मौके पर एक जनवरी को मां विंध्यवासिनी के दरबार में देश के कोने-कोने से भक्तों की भारी भीड़ आने की संभावना है। इसको लेकर प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहेगी। विंध्य धाम में आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। आवश्यकता पड़ी तो बैरिकेडिंग भी कराई जाएगी। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस