जौनपुर जनपद के आठ थानो पर नये थानाध्यक्ष की नियुक्ती देखे सूची


जौनपुर। अवकाश से वापस लौटने के पश्चात पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने थानेदारो के कार्यक्षेत्र में उलटफेर करते हुए 8 थाने पर नए थाना प्रभारियों को नियुक्त किया है। इस तबादले में थानाध्यक्ष लाइन बाजार को साइड लाइन कर दिया गया है।

अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने के लिए जनपदीय पुलिस स्थापना समिति के सदस्यों के साथ हुए विचार-विमर्श के उपरान्त निरीक्षक ना०पु० को उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थान पर जनहित में तत्कालिक प्रभाव से स्थानान्तरित किया जाता है।

मुंगराबादशाहपुर के प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव को जलालपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया,

जलालपुर के थानेदार  जितेन्द्र बहादुर सिंह को सुरेरी की कमान मिली है। सुरेरी प्रभारी रहे रमेश कुमार को सिकरारा का प्रभार मिला है, इस थाना इंचार्ज विवेक तिवारी को मुंगराबादशाहपुर भेजा गया है। लाइन बाज़ार के एसओ को प्रभारी चुनाव सेल में भेजा गया है। प्रभारी स्वाट आदेश त्यागी को लाइन बाजार का थानाध्यक्ष की कमान मिली है। सुजानगंज के थाना प्रभारी अखिलेश मिश्र को सरायख्वाजा का नया थानेदार नियुक्त किया गया है। यहां पर तैनात घनश्याम शुक्ल को सुजानगंज की थानेदारी मिली है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस