बिजली विभाग बड़े बकायेदारो से बिल की वसूली कराये - डीएम जौनपुर



जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नेवर पेड उपभोक्ताओं से बिल जमा कराना सुनिश्चित करें। 10 किलोवाट से ऊपर के बड़े बकायेदारों का विद्युत कनेक्शन काटते हुए विद्युत बिल जमा कराने की कार्यवाही की जाए।
उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक खंड अपने 10 बड़े बकायेदारों की सूची बनाकर बिल का भुगतान कराएं। ग्रामीण क्षेत्रों में पंपिंग सेट पर मीटर लगाने की कार्यवाही जल्द से जल्द पूरी की जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, अधिशासी अभियंता विद्युत ए के सिंह, शुभेन्द्र सिंह, दिग्विजय, हरीश प्रजापति, रामानंद मिश्रा, रामनरेश सहित अन्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ