पीएससी पर डाक्टर न मिलने पर डीएम ने लगाई क्लास इनसे मांगा स्पष्टीकरण

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नद्दी का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर कोई भी चिकित्सक उपस्थित नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। 
हलांकि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह के द्वारा बताया गया कि डॉ. अशोक कुमार को मंगलवार एवं गुरुवार के दिन अटैच किया गया है जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमओ को स्पष्टीकरण देते हुए एक नियमित डॉक्टर नियुक्त करने के निर्देश दिए गए।अस्पताल परिसर में झाड़ियां उगी हुई पाई गई जिस पर खंड विकास अधिकारी मड़ियाहूं को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य केन्द्र की तत्काल साफ-सफाई कराकर अवगत कराएं। सीएमओ को निर्देशित किया कि सभी पीएचसी एवं सीएचसी पर डॉक्टर का नाम, मरीज देखने का समय, उपलब्ध दवा, की जाने वाली जांचों के संबंध में लिखवाना सुनिश्चित करें।इस अवसर पर लैब असिस्टेंट अजय कुमार एवं वार्ड बॉय नगेंद्र यादव उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस