चाकू मारकर एक व्यक्ति ने अपने सगे भाई की कर दिया हत्या विधिक कार्यवाई करते हुए पुलिस जांच पड़ताल में जुटी


जौनपुर। जनपद के थाना सुरेरी क्षेत्र स्थित सरायडीह गांव में रविवार की देर रात आपसी मामूली विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने भाई को चाकू मारकर हत्या कर दिया है। घटना की खबर लगते ही सुरेरी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिर हत्यारे के विरुद्ध विधिक कार्यवाई करते हुए गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मिली खबर के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरायडीह में रविवार की देर रात  दो सगे भाई संजय कनौजिया व संतोष कनौजिया के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों भाइयों में विवाद के दौरान जमकर चाकू बाजी हुई जिसमें चोटिल होने से संजय कनौजिया की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर सुरेरी पुलिस मौके पर पहुंचकर आनन फानन में बहुत ही गोपनीय तरिके से शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेजकर मामले की कारवाई में जुट गई।अधेड़ की मौत को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सूरेरी रमेश कुमार ने बताया दो सगे भाइयों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसमें चोट लगने से संजय की मौत हो गई शव को पीएम के लिए भेजा गया है तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करने के पश्चात हत्यारे की तलाश शुरू कर दी गयी है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस