मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा को दूसरे सेवा विस्तार का उपहार मिलना तय


मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा को दूसरा सेवा विस्तार मिलना तय हो गया है। केंद्र सरकार में मिश्रा को सेवा विस्तार देने पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है। इससे पहले मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा को 31 दिसंबर 2022 तक के लिए सेवा विस्तार दिया गया था। 
शासन के सूत्रों के मुताबिक प्रदेश सरकार की ओर से मुख्य सचिव के लिए तीन अधिकारियों का पैनल केंद्र सरकार के कार्मिक विभाग को भेजा गया था। लेकिन प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर मचे बवाल के बीच केंद्र ने दुर्गाशंकर मिश्रा को ही सेवा विस्तार देना तय किया है। 
मिश्रा को तीन माह से एक वर्ष की अवधि तक सेवा विस्तार मिल सकता है। यह पहला मौका होगा जब मुख्य सचिव को लगातार दूसरी बार सेवा विस्तार मिलेगा। शुक्रवार या शनिवार तक मिश्रा के सेवा विस्तार के आदेश जारी हो जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस