यूपी सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग में किया बड़ा तबादला देखे सूची और आदेश

 

लखनऊ। शासन ने खराब प्रदर्शन करने वाले पांच जिलों के बीएसए को हटा दिया है। साथ ही कई अन्य शिक्षा अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने आदेश जारी कर दिए हैं।
स्थानांतरित अधिकारियों में माध्यमिक से बेसिक शिक्षा में आए राम जियावन मौर्या को कुशीनगर, वीरेंद्र कुमार सिंह को मथुरा, विनीता को हरदोई व आशीष कुमार पांडेय को फिरोजाबाद का बीएसए बनाया गया है। शिविर कार्यालय बेसिक,लखनऊ में सहायक उप शिक्षा निदेशक (सेवाएं) पद पर तैनात विश्वदीपक त्रिपाठी को मेरठ और एससीईआरटी लखनऊ में सहायक उप शिक्षा निदेशक कुमार गौरव को शाहजहांपुर का बीएसए बनाया गया है। इन जिलों में तैनात बीएसए क्रमशः कमलेंद्र कुशवाहा, दीवान सिंह, वीपी सिंह, योगेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार सिंह व अंजलि अग्रवाल को बेसिक शिक्षा निदेशक कार्यालय लखनऊ से संबद्ध किया गया है।
समूह क के अफसरों में शिक्षा निदेशालय प्रयागराज में तैनात सहायक शिक्षा निदेशक मदन पाल सिंह को सीटीई लखनऊ में रीडर, डायट बागपत के प्राचार्य मुकेश रायजादा को निदेशालय प्रयागराज में उप शिक्षा निदेशक (सेवाएं-2) और इस पद पर तैनात ज्ञान प्रकाश सिंह को आईएएसई, प्रयागराज में रीडर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा डायट बस्ती के उप प्राचार्य कृपाशंकर वर्मा को इसी पद पर अलीगढ़ स्थानांतरित किया गया है और अलीगढ़ में इस पद पर तैनात पूरन सिंह को बस्ती में उप प्राचार्य बनाया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस