सुरेन्द्र त्रिपाठी के निधन पर हुई श्रद्धांजलि सभामित्रो के मित्र थे सुरेन्द्र - देवेश उपाध्याय



जौनपुर। सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेन्द्र त्रिपाठी के हृदयाघात के चलते मुंबई में असामयिक निधन पर ओलंदगंज स्थित एडवोकेट मिन्ना लाल तिवारी के  आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पूर्व प्राचार्य डॉ देवेश चंद्र उपाध्याय ने  सामाजिक कार्यकर्ता व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेन्द्र त्रिपाठी के असामयिक निधन  पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सुरेन्द्र त्रिपाठी मित्रों के मित्र थे। एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में किए गए उनके कार्यों को समाज सदा याद रखेगा। अपनों पर आई किसी समस्या को अपनी समस्या समझ कर उसके  समाधान को लेकर तुरंत सक्रिय हो जाते थे। उनका असामयिक अवसान हम सभी के लिए व्यक्तिगत और अपूर्णीय क्षति है।  उपस्थित सभी लोगों ने सुरेंद्र त्रिपाठी के व्यक्तित्व की चर्चा कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया तथा आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।इस अवसर पर प्राचार्य प्रो रमेश मणि त्रिपाठी, शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ विजय कुमार सिंह, प्रबंधक महासंघ के अध्यक्ष डॉ दिनेश तिवारी,प्रो अजय द्विवेदी, डॉ विजय प्रताप तिवारी,डॉ अनुराग मिश्र, डॉ नृपेंद्र सिंह,राधा रमन तिवारी,राहुल तिवारी,अतुल मिश्र,आलोक मिश्र, डॉ मनोज मिश्र, आनंद मिश्र,आलोक मिश्र,आलोक त्रिपाठी,शत्रुघ्न सिंह,सूर्य नारायण सिंह मुन्ना आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस