जानिए कब तक जारी होगा हाई स्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबुल


यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर टाइम-टेबल 2023 का इंतजार कर रहे 50 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए यह सप्ताह महत्वपूर्ण हो सकता है। इस हफ्ते उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए कार्यक्रम जारी किया जा सकता है। हालांकि, परिषद की तरफ से यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं डेटशीट 2023 को जारी किए जाने की तारीख को लेकर कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी बोर्ड 10वीं डेटशीट 2023 और यूपी बोर्ड 12वीं डेटशीट 2023 को आज, 4 जनवरी या गुरूवार, 5 जनवरी तक जारी कर दिया जाएगा।
यूपी बोर्ड से सम्बद्ध राज्य में स्थित माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 2022-23 के दौरान हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं में पंजीकृत और इस साल आयोजित की जाने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए फॉर्म भर चुके लाखों छात्र-छात्राओं अपनी-अपनी कक्षाओं के लिए टाइम-टेबबल यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स को वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही दिए गए “महत्वपूर्ण सूचना एवं डाउनलोड” सेक्शन में एक्टिव किए जाने वाले यूपी बोर्ड डेटशीट 2023 के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद यूपीएमएसपी टाइम टेबल 2023 पीडीएफ फॉर्मेट में ओपेन की होगी। उम्मीदवार अपनी कक्षा के डेटशीट का प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लें।
दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2022-23 के लिए जारी तिथिवार एकेडमिक कैलेंडर में प्रयोगात्मक परीक्षाओं के आयोजन की प्रस्तावित तारीखों की घोषणा की थी। इसके अनुसार हाई स्कूल और इंटर के प्रैक्टिकल एग्जाम 16 से 28 फरवरी 2023 तक आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद, दोनों ही कक्षाओं के लिए बोर्ड परीक्षाएं मार्च 2023 से शुरू की जाएंगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ