आखिर इस मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने क्यों खाया जहर,उपचार जारी, जानें कारण


जनपद अम्बेडकरनगर के राजकीय मेडिकल कॉलेज सदरपुर के लगभग आधा दर्जन छात्रों ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन के रवैए से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालांकि मौके पर पहुंचे एसओ अलीगंज विजेंद्र शर्मा ने बताया कि जहर खाने जैसा कोई मामला फिलहाल सामने नहीं आया है। बच्चे भर्ती जरूर किए गए हैं।
मेडिकल कॉलेज में सोमवार दोपहर बाद एक के बाद कई छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उल्टी आदि के बाद फौरन मेडिकल कालेज की ही इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। बताते चलें कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन के रवैए को लेकर छात्र छात्राओं ने आंदोलन छेड़ रखा है। इस बीच यह नया घटनाक्रम सामने आया है। भर्ती छात्रों को देखने के लिए अस्पताल में छात्र-छात्राओं की भीड़ लग गई।
मेडिकल कॉलेज में छात्र छात्राओं ने एकजुट होकर हंगामा किया है। उनका कहना है कि बीते दिनों कॉलेज प्रशासन की हुई शिकायत से नाराज होकर 2021 बैच के 46 छात्रों को आज से शुरू हुई परीक्षा में भाग नहीं लेने दिया गया। आरोप है कि कम उपस्थिति होने का हवाला देकर इन छात्र छात्राओं को अनुमति न देने से ही आधा दर्जन छात्र सदमे में चले गए। मामले की जानकारी पर एसडीएम टांडा दीपक वर्मा और सीओ संतोष कुमार भी पहुंच गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस