प्रदेश की सरकार खिलाड़ियों उत्थान के लिए कर रही है काम- गिरीश चन्द यादव


जौनपुर। खेल निदेशालय उ0प्र0 एवं उ0प्र0 कबड्डी संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय, जौनपुर द्वारा इन्दिरा गांधी स्पोर्टस स्टेडियम सिद्दीकपुर में पं0 दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य तें आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन गिरीश चन्द्र यादव खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उ0प्र0 सरकार के कर-कमलों द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि को बुके प्रदान  कर डॉ0 अतुल सिन्हा, क्रीड़ा अधिकारी द्वारा स्वागत किया गया। 
इस अवसर पर उप क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह, के साथ ही पी0 के0 पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष कबड्डी संघ, सुरेश सिंह, चेयरमैन रेफरी बोर्ड, रविचन्द्र यादव, सचिव जिला कबड्डी जौनपुर तथा प्रदेश के 17 मण्डलों के खिलाड़ियों के साथ टीम मैनेजर व निर्णायक एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि द्वारा कबड्डी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया तथा अपने उद्बोधन में उ0प्र0 सरकार द्वारा खिलाड़ियों के उत्थान हेतु किये जा रहे कार्यो का उल्लेख किया गया है। 
  कार्यक्रम के अंत में डॉ0 अतुल सिन्हा, र्क्रीड़ा अधिकारी द्वारा मा0 मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम् व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कबड्डी मैच का विवरण इस प्रकार है- पहला मैच प्रयागराज व मिर्जापुर मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें मिर्जापुर ने प्रयागराज को 44-13 से पराजित किया। दूसरा मैच में वाराणसी ने बस्ती को 27-08 से पराजित किया। तीसरे मैच में आजमगढ़ ने चित्रकूट को 26-05 से पराजित किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ