दिन दहाड़े बदमाशो ने पत्रकार को मारी गोली पुलिस छानबीन में जुटी


जौनपुर। थाना जफराबाद क्षेत्र स्थित ग्राम मिसिर पुर में ग्राम वासी अमिताभ मिश्रा पत्रकार को दिन दहाड़े कार से आये बदमाशो ने गोली मारकर घायल कर दिया है। घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा जहां उपचार जारी है और पुलिस बदमाशो की तलाश में जुट गयी है।
गोली क्यों मारी गयी इसका खुलासा तो नही हो सकी है। लेकिन घायल पत्रकार के भाई अधिवक्ता अवनीश कुमार के अनुसार वह गोली मारने वालो को नहीं पहचानते है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। दिन दहाड़े चली गोली की इस घटना ने जिले की पुलिसिंग और कानून व्यवस्था को सवालो के कटघरे में खड़ा कर दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस