ठंड के कारण परिषदीय विद्यालयों के साथ 07 जनवरी तक ये सभी विद्यालय भी बन्द रहेंगे- बीएसए

जौनपुर। शीत लहर के चलते भीषण ठंड और गलन को देखकर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जनपद जौनपुर के सभी परिषदीय विद्यालयों के साथ सीबीएसई बोर्ड विद्यालयो को 07 जनवरी 23 तक बन्द करने का आदेश दिया है।
बेसिक शिक्षाधिकारी डाॅ गोरखनाथ पटेल ने जारी विज्ञप्ति के जरिए जानकारी दिया है कि सभी परिषदीय विद्यालय टाइम एन्ड मोशन शासनादेश के अनुसार 14 जनवरी तक बन्द है।ऐसे में जिलाधिकारी के आदेश ने मान्यता प्राप्त स्कूल, सीबीएसई बोर्ड ,आईसीएसई बोर्ड, मदरसा, एडेड विद्यालयों को कक्षा 01 से 08 तक की कक्षाओ को भी 07 जनवरी 23 तक बन्द रखने का आदेश दिया है। बीएसए ने आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए अपने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस