पत्रकार अमिताभ हत्याकांड में पुलिस ने इन नामजद अभियुक्तो को किया गिरफ्तार अज्ञात की तलाश जारी


जौनपुर। थाना जफराबाद क्षेत्र स्थित ग्राम मिसिर पुर निवासी पत्रकार अमिताभ मिश्रा हत्याकांड में पुलिस ने मिसिर पुर निवासी नागेश्वर मिश्रा परिवार के उनके पुत्र राजेंद्र मिश्रा और पौत्र सुबाष, संदीप और विकास पुत्र राजेंद्र को नामजद अभियुक्त बनाते हुए गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया है। पुलिस अधिकारी बताते है कि मृतक अमिताभ मिश्रा के भाई अवनीन्द्र मिश्रा की तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। इन अभियुक्तो के साथ दो अज्ञात अभियुक्त भी इस हत्या कांड में शामिल है जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस के मुताबिक गांव की रंजिश को लेकर अमिताभ मिश्रा की हत्या कराने में राजेंद्र मिश्रा एवं उनके तीनो पुत्रो की अहम भूमिका रही है।हत्या की योजना बनाते हुए 18 जनवरी को दिन में अमिताभ मिश्रा पर जान लेवा हमला करवाया उपचार के दौरान गुरुवार/शुक्रवार की रात में दो बजे वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर में गोली से घायल अमिताभ मिश्रा की मौत हो गयी। पुलिस मुकदमे को हत्या मे परिवर्तित करते हुए कार्यवाई की है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस