सीएम का पुतला दहन के आरोप में 18 नामजद, 150 अज्ञात अधिवक्ताओ पर एफआईआर, गुस्से में अधिवक्ता



आजमगढ़ के लालगंज तहसील गेट पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाने वाले अधिवक्ताओं पर बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई की। चौकी प्रभारी लालगंज की तहरीर पर देवगांव कोतवाली में 18 नामजद समेत 100 से 150 अज्ञात अधिवक्ताओं पर मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस की इस कार्रवाई से अधिवक्ताओं में नाराजगी है।
बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर मंगलवार को लालगंज तहसील बार के अधिवक्ताओं ने छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन किया था। इस दौरान विरोध-प्रदर्शन करने के साथ ही मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला फूंका और एसडीएम को पत्रक सौंपा।
अधिवक्ताओं के इस आंदोलन का भाजपा नेताओं ने बैठक कर विरोध दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। मुख्यमंत्री का पुतला फूंके जाने के मामले को पुलिस महकमे ने गंभीरता से लिया। चौकी प्रभारी लालगंज देवेंद्र नाथ दूबे की तहरीर पर देवगांव कोतवाली में 18 नामजद समेत 100 से 150 अज्ञात अधिवक्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया।
नामजद किए गए अधिवक्ताओं में राजनाथ यादव, हामिद अली, विजय प्रकाश पांडेय, विंध्यवासिनी राय, रामसेवक यादव, विनय राय, देवनरायण, हरि यादव, शिव प्रकाश यादव, सुधीर श्रीवास्तव, धर्मेंद्र पाठक, अमरनाथ, चंद्र मोहन, लल्ले मिश्रा, अनुज तिवारी, सुरेंद्र चौहान, राम विजय सिंह, पंकज सोनकर शामिल हैं। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कराये जाने से तहसील बार के अधिवक्ताओं में आक्रोश देखने को मिल रहा है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस