व्यापार मंडल के 50वें स्थापना वर्ष पर व्यापारियों को जोड़ने के लिए चलेगा अभियान- दिनेश टंडन


 

जौनपुर। उ0 प्र0 उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन ने बताया कि हमारा व्यापार मण्डल वर्ष 2023 में अपनी स्थापना के 50वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा, प्रदेश चेयरमैन महेन्द्र जैन मयूर व प्रदेश के दोनों महामंत्री डा0 दिलीप सेठ जी एवं राजेन्द्र गुप्ता तथा संगठन के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों ने 24 दिसम्बर 2022 से 24 दिसम्बर 2023 तक पूरे वर्ष स्वर्ण जयन्ती वर्ष के रुप में मनाने का निर्णय लिया है जिसके तहत कुछ प्रमुख कार्यक्रम प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित किये गये हैं। पूर्व में जौनपुर व्यापार मण्डल ने 24 दिसम्बर 2022 को दीपोत्सव कार्यक्रम करके स्वर्ण जयन्ती वर्ष का शुभारम्भ किया।  यह कार्यक्रम प्रदेश के 75 जिलों के 310 तहसीलों सहित जौनपुर जिले की सभी तहसीलों में भी बड़ी भव्यता के साथ हुआ। अवगत कराना है कि 6 फरवरी से 28 फरवरी तक व्यापार मण्डल ‘‘व्यापार मण्डल व्यापारियों के प्रतिष्ठान’’ कार्यक्रम के तहत जौनपुर जिले के सभी नगर, तहसील, कस्बे की बाजार इकाइयों में जाकर आम व्यापारियों से सम्पर्क करेंगे और उनको उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल की 50 वर्ष की गौरवपूर्ण उपलब्धिों से अवगत कराते हुए व्यापार मण्डल के साथ जोड़ने का कार्य करेंगे। सभी आम व्यापारियों को संगठन के द्वारा चल रहे इस अभियान से मोबाइल नं. 7030930361 पर मिस्ड काल के माध्यम से जोड़ने का भी कार्य करेंगें, क्योंकि उ0प्र0 उद्योग व्यापार मण्डल ही एक ऐसा व्यापार मण्डल है जो प्रदेश के समस्त जिलों के नगर, तहसील, कस्बों मेें विद्यमान है और प्रदेश के समस्त व्यापारियों में सर्वमान्य व्यापारी संगठन है।
स्वर्ण जयन्ती वर्ष के जिला संयोजक व प्रदेश युवा उपाध्यक्ष सन्तोष अग्रहरि ने बताया कि13 मार्च 2023 से सहारनपुर से व्यापारी स्वाभिमान यात्रा नामक रथयात्रा प्रारम्भ होगी, जो पूरे प्रदेश में जायेगी। जौनपुर जिले में यह यात्रा दिनांक 3 व 4 अप्रैल को आयेगी,यह यात्रा जिले के अन्तर्गत मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर, जौनपुर, मड़ियाहूँ, रामपुर आदि स्थानों पर तथा सभी बाजारों में भ्रमण करेगी। यात्रा में एक डिजिटल रथ व सुझाव पेटिका भी होगी, जिसमें आम व्यापारी अपनी समस्याओं से संगठन को अवगत कराने का कार्य करेगा। इन समस्याओं को व्यापार मण्डल केन्द्र व प्रदेश सरकार के मंत्रियों के माध्यम से  समाधान कराने का कार्य करेगा। यात्रा का जौनपुर जिले में भव्य स्वागत सम्मान किया जायेगा और जिले की प्रमुख वरिष्ठ व्यापारियों  व समाजसेवियों को जिला इकाई द्वारा सम्मानित किया जायेगा। व्यापारी पितामह श्रद्धेय श्याम बिहारी मिश्रा की जयंती 8 मई 2023 को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रथयात्रा पूरे प्रदेश से भ्रमण करते हुए पहुँचेगी। जहां रथ यात्रा का समापन प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यसमिति की उपस्थिति में किया जायेगा।
सितम्बर 2023 में कानपुर नगर में एक विशाल व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा, जिसमें लगभग 25 हजार व्यापारियों की सहभागिता होगी। इस सम्मेलन में केन्द्र व प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्रीगण भी मौजूद रहेंगे।
23-24 दिसम्बर 2023 को बरेली जनपद में स्वर्ण जयन्ती वर्ष समापन किया जायेगा, जिसमें व्यापारी हितों में शहीद हुए व्यापारियों के परिजनों को व रथ यात्रा, व्यापारी सम्मेलन व स्वर्ण जयन्ती वर्ष के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों मे अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले जिलों व पदाधिकारियों को सम्मानित किया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस