जानें कहां पर महिला ने एक साथ चार बच्चो को दिया जन्म जिसमें बेटी और बेटा भी है शामिल

उत्तर प्रदेश के जनपद आजमगढ़ के सिधारी क्षेत्र स्थित एक अस्पताल में एक महिला ने बिना ऑपरेशन के एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। इनमें तीन बेटी और एक बेटा शामिल है। चिकित्सक का कहना है कि चारों स्वस्थ हैं। महिला और नवजातों को निगरानी में रखा गया है। सामान्य प्रसव से एक साथ चार बच्चों के जन्म से लोग हैरान हैं।
सिधारी क्षेत्र स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल में बीती रात महिला ने बच्चों को जन्म दिया। अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. शिप्रा सिंह ने बताया कि सभी नवजात शिशुओं का वजन लगभग 800-800 ग्राम है। चार बच्चों को जन्म देने वाली महिला लक्ष्मी सिधारी क्षेत्र के मतौलीपुर गांव की रहने वाली है। उसके पति विक्की पंचायत सहायक हैं।
डॉ. शिप्रा सिंह ने बताया कि सामान्य डिलीवरी के माध्यम से बच्चे पैदा कराना चिकित्सक की प्राथमिकता है। अल्ट्रासाउंड एवं रिपोर्ट के आधार पर इस केस में भी बिना ऑपरेशन के डिलीवरी कराने का निर्णय लिया गया था जो कि सफल रहा। बच्चों और मां दोनों को चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है। हलांकि एक साथ चार बच्चों के जन्म का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी दुनियां भर से ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस