नियमित योगाभ्यास से साध्य और असाध्य बीमारियां हो जाती है दूर - अचल हरिमूर्ति



सात दिवसीय योग शिविर सलोनी महिमा पुर में हुआ शुरू

जौनपुर। साध्य और असाध्य बिमारियों से बचाव में नियमित योगाभ्यास की महति भूमिका है। सलोनीमहिमापुर ग्राम में रोगानुसार सात दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सोमवार से शुरू हुआ। पतंजलि योग समिति के प्रान्तीय सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति के द्वारा योगाभ्यास कराते हुए बताया गया की जब भी कोई व्यक्ति योग के सैद्धांतिक और क्रियात्मक पक्षों का नियमित अभ्यास करता है तो अनेकों साध्य और असाध्य बिमारियों का निराकरण होना संभव हो जाता है। योगाभ्यास के मौलिक सिद्धांतों को बताते हुए हरीमूर्ति के द्वारा बताया गया की श्वासों की गतियों को अनुशासित रखनें का विज्ञान ही योग है। जब भी शरीर के भीतर प्राणवायु और रक्त के प्रवाह में असंतुलन बनता है तब तब व्यक्ति किसी ना किसी बिमारी से ग्रसित रहता है।आसन,ध्यान,व्यायाम और प्राणायामों को विधि के अनुसार करके इनमें संतुलन बनाया जा सकता है।यौगिक जांगिड़ व्यायाम के साथ सरल और सहज आसनों का अभ्यास कराते हुए श्वसनतंत्र के लिए भस्त्रिका प्राणायाम के विभिन्न भागों का अभ्यास कराया गया। कपालभाति प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए बताया गया की इस प्राणायाम का सम्पूर्ण लाभ तभी मिल सकता है जब इसके अभ्यास के दौरान मलाशय और आमाशय दोनों खाली हो। इस मौके पर ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र यादव, बृजनाथ, दिवाकर, कमलेश,आशिश, अरविंद, अमित, पवन, आशुतोष, चंचल , दशरथ, केदारनाथ, सुरेश और लक्ष्मण सहित अन्य साधक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस