परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते समय डीएम का शख्त निर्देश कर्मचारी गण लगाये परिचय पत्र


जौनपुर।जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा के द्वारा  यू०पी० बोर्ड परीक्षा-2023  के होरिल राव इण्टर कालेज कुॅवर पुर परीक्षा केंद्र का औचक  निरीक्षण किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने सी०सी०टी०वी० कक्ष  का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिए। कम्प्यूटर कक्ष के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रुम सील होने की जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि रुम सील करते समय हस्ताक्षर और दिनांक अवश्य लिखा जाये। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया कि ड्यूटी के दौरान सभी कार्मिको द्वारा आई कार्ड अवश्य लगाया जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया कि सभी बच्चों की तलाशी अच्छे से की जाए। बच्चों के लिए पेयजल की व्यवस्था होना चाहिए। उन्होंने कहा की विद्यार्थियो को किसी प्रकार की समस्या न उत्पन्न हो।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ