अखिलेश यादव के शूद्र वाले सवाल पर सीएम योगी का जवाब, मौख्यमंत्री ने जानें क्या कहा


स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस पर विवादित बयान पर जुबानी जंग तेज होती जा रही है. बीते दिनों लखनऊ में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने 'शूद्र' पर सीएम योगी आदित्यनाथ से सवाल पूछने की बात कही थी. अब सीएम योगी ने उसपर जवाब दिया है. 
तब सपा प्रमुख ने कहा था, "हमारे मुख्यमंत्री योगी हैं जो एक संस्था से आए हैं. उसका अपना एक इतिहास रहा है. मैं रामचरितमानस और शूद्र पर सीधा पूछूंगा कि सदन में बताइए, शूद्र कौन-कौन हैं. ये हमारा और आपका सवाल नहीं है, ये धार्मिक लोगों का सवाल है।
अखिलेश यादव ने आगे कहा था, "हम तो भगवान विष्णु के सभी अवतारों को मानते हैं, जिस पर हमें आपत्ति है उस पर हम सदन में पूछेंगे. जिस शब्द को लेकर बवाल मचा है उसके बारे में कोई क्यों नहीं बोल रहा है. मैं इसे लेकर सदन में सवाल पूछूंगा।
अब सीएम योगी ने सपा प्रमुख के इस सवाल पर जवाब दिया है. उन्होंने कहा, "मैं उन्हें जवाब दूंगा जब उन्हें मेरे जवाब की जरूरत होगी. जवाब उन्हें देना चाहिए जो जवाब को समझ सकें. अराजकता पैदा करने वालों को क्या जवाब दिया जाए." एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने यह बातें कहीं हैं।
इस दौरान सीएम योगी ने रामचरितमानस विवाद पर भी बयान दिया. उन्होंने कहा, "रामचरितमानस का मुद्दा इसलिए उठाया जा रहा है ताकि सरकार ने जो विकास किया है उस मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाया जा सके. जिन लोगों का यूपी के विकास में कोई योगदान नहीं है वह जानबूझकर इस मुद्दे को उठा रहे हैं. उनकी पहचान का संकट बना हुआ है. इसीलिए अब रामचरितमानस का मुद्दा उठा रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ