डीएम ने की जल जीवन मिशन समीक्षा बैठक जल निगम को दिया यह शख्त निर्देश


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में एक्स०ई०एन० जल निगम को निर्देशित किया कि पाइप पेयजल योजना के तहत निर्माण हेतु जिस गांव में कनेक्शन देने का कार्य शुरू किया है उसे संतृप्त करने के बाद ही अन्य गांव में नया कनेक्शन देना शुरू करें।जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था वेलस्पन और एफकॉन के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित किया कि श्रमिकों की संख्या बढ़ाते हुए डीपीआर में दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष शत- प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करें। उन्होंने जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि गांव/मजरे मुनादी कराते हुए जल जीवन मिशन की परियोजना की जानकारी आम जनमानस को उपलब्ध कराएं।
कार्यदायी संस्था वेलस्पन और एफकॉन के एक्स०ई०एन० को निर्देश दिए कि परियोजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी गांव में डिस्प्ले कराएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, एक्स०ई०एन जल निगम सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस