सपा एम एल सी स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर शुद्र के मुद्दे पर ट्यूट कर फिर गरमायी सियासत

सपा के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर फिर से सियासी माहौल गरमा दिया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि नारी शुद्रो न धीयताम यानी नारी व शुद्र को पढ़ने का अधिकार नहीं है। आगे लिखा कि शम्बूक ने पढ़ाने का प्रयास किया तो सिर काट दिया। द्रोणाचार्य के मना करने पर एकलव्य धर्नुधर बना तो अंगूठा काट लिया गया।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने लिखा कि ताड़ना का अर्थ शिक्षा बताने वाले या तो नादान हैं या जनता को नादान समझते हैं। इसी तरह उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा कि शिक्षा का अधिकार तो फूले, साहूजी महराज व डा. अंबेडकर के प्रयासों से संविधान से मिला है। स्वामी प्रसाद का यह ट्वीट उस वक्त आया है, जब एक दिन पहले इस पर सदन में मुख्यमंत्री बयान दे चुके हैं। उनके इस ट्वीट को सियासी तौर पर सदन में दिए गए बयान से जोड़कर देखा जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस