रिस्तेदारी जानें के घर से निकले अधेड़ की लाश मिली रेलवे ट्रैक पर ,परिवार में कोहराम


जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बालेमऊ गांव में रिश्तेदारी जाने के लिए निकले अधेड़ की घर के सामने से जा रहे जौनपुर- गाजीपुर रेलवे ट्रैक किसी ट्रेन के चपेट में आने से सोमवार की रात मौत हो गई। घटना का पता मंगलवार की सुबह खेत की तरफ गए ग्रामीणों द्वारा शव देखकर शोर मचाए जाने पर पता चला। मौके पर पहुंची गौराबादशाहपुर पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया। 
स्वजनों के अनुसार हीरालाल यादव 52 पुत्र राम चरितर यादव सोमवार की देर शाम केराकत किसी रिश्तेदारी में जाने के लिए कह कर घर से पैदल ही निकले। मंगलवार की भोर में लगभग पांच बजे खेत की तरफ गए ग्रामीणों को रेलवे ट्रैक के पास किसी का शव नजर आया। पास जाकर देखने पर उनकी शिनाख्त हीरा लाल के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे स्वजनों ने भी शव की शिनाख्त की। घटना की सूचना पर गौराबादशाहपुर थाने के उप निरीक्षक इष्टदेव पांडेय व मोहन लाल ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
इस संदर्भ में पूछे जाने पर थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर देवानंद रजक ने बताया कि संभवत रेलवे पटरी पार करते समय रात में ही वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गए होंगे जिसकी वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस