श्री राम जन्मोत्सव को लेकर "मातृशक्ति सेना" की बैठक संपन्न

जौनपुर। रामलला जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा में शामिल होने के लिए महिलाओं की धार्मिक, सामाजिक संस्था "मातृशक्ति सेना" शोभा यात्रा की आवश्यक बैठक संस्थापक अध्यक्ष सारिका सोनी के अध्यक्षता में नवदुर्गा शिव मंदिर सद्भावना पुल के प्रांगण में किया गया।
बैठक में अध्यक्ष सारिका सोनी ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष आयोजक- युवा बजरंग दल श्री रामनवमी शोभा यात्रा जौनपुर के तत्वाधान में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जन्मोत्सव भव्यता के साथ मनाने के लिए महिलाओं से 30 मार्च को 5 बजे सायं काल भंडारी पुलिस चौकी पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी सभी महिलाओं में भगवा स्वरूप दिखाई दें।
बैठक में  प्रगति सोनी, गौरी दिव्या सोनी महासचिव पिंकी राय उपाध्यक्ष संगीता अग्रवाल ने अपना विचार रखें। इस अवसर पर शशि मिश्रा रीता जोशी विनीता दीक्षित सपना श्रीवास्तव अंजू शर्मा कृति साहू व्यवस्थापक अर्पित सेठ और मातृशक्तिया उपस्थित रही।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस