जौनपुर में पांच पत्रकारो के खिलाफ थाना लाइन बाजार में मुकदमा दर्ज


जौनपुर। जनपद के थाना लाइन बाजार में पोर्टल के एक पत्रकार की तहरीर पर जौनपुर के पांच पत्रकारो के खिलाफ मुअसं 132/ 23 से धारा 147,323 भादवि के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए विवेचना शुरू कर दिया है। 
इस सन्दर्भ में थाने से वायरल एफआईआर की प्रति के अनुसार न्यूज आल एरिया वेव पोर्टल के पत्रकार मिथिलेश यादव ने थाना लाइन बाजार में तहरीर दिया है कि 18 मार्च 23 को वह जिलाधिकारी कार्यालय के पास दिशा की बैठक का समाचार संकलन करने आया था वहां पर जिलाधिकारी मिटिंग हाल के बाहर उपस्थित भीड़ का वीडियो बना रहा था तभी कुछ पत्रकार जिसमें आज तक के पत्रकार और राजन मिश्रा एवं अमित सिंह सहित पांच छह पत्रकार उसका परिचय पूछते हुए परिचय पत्र छीन लिए और जिलाधिकारी कार्यालय के गेट पर ही मारने लगे।
मिथिलेश यादव ने घटना की जानकारी जिलाधिकारी को दिया फिर उनके निर्देश पर थाना लाइन बाजार में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना शुरू कर दिया है।तहरीर के आधार पर तीन नामजद मुजरिम है तो दो की तलाश पुलिस कर रही है। पत्रकारो द्वारा कारित यह घटना जहां मीडिया समाज को सवालो के कटघरे में खड़ा कर दिया है वहीं पर पत्रकारिता की गरिमा पर भी प्रश्न चिन्ह लग गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस