पत्रकार को मातृ शोक,लम्बी बीमारी के बाद लखनऊ में हुआ निधन


जौनपुर। हिन्दी दैनिक आज अखबार के ब्यूरो चीफ जय आनंद की माता पुष्पा देवी पत्नी स्व. शारदा प्रसाद श्रीवास्तव का गुरूवार की शाम लखनऊ में निधन हो गया। उनका दाह संस्कार शुक्रवार सुबह 10 बजे जौनपुर स्थित रामघाट पर होगा। 85 वर्षीय स्व. पुष्पा देवी पिछले काफी दिनों से अस्वस्थ्य चल रहीं थीं। उनका उपचार लखनऊ में चल रहा था। उनका शव रात 9 बजे वाजिदपुर दक्षिणी स्थित आवास पर पहुंचा। जहां शुभचिंतकों ने पहुंचकर भावभीनि श्रद्घांजलि दी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस