पहले प्यार फिर इकरार अब शादी से इनकार तब हो गई एफआईआर, जानें क्या है कहांनी


पहले प्यार, इकरार और फिर शादी से इनकार का एक मामला सामने आया है। जी हां जनपद वाराणसी स्थित चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के पिता ने गुजरात निवासी एक युवक पर छेड़खानी और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के मुताबिक, चोलापुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती जूनागढ़ (गुजरात) स्थित एक संस्थान से होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने गई। इस दौरान संस्थान में कोर्स कर युवक ने दोस्ती बढ़ाई। ये दोस्ती आगे चलकर प्यार में बदल गया। दोनों ने शादी कर साथ जीने और मरने की कसमें खाई। कोर्स खत्म होने के बाद दोनों एक होटल में काम करने लगे। कुछ कारणों से युवती जनवरी में घर आई। उसने अपने पिता को प्रेम संबंध के बारी में बताकर प्रेमी से शादी करने की इच्छा जताई।
सूचना देने पर प्रेमी भी युवती के गांव पहुंचा। करीब 20 दिन तक रहा और जूनागढ़ लौट गया। वहां जाने के बाद उसने शादी से इनकार कर दिया। युवती के पिता  ने गुजरात के जूनागढ़ निवासी युवक हिमांशु पर मुकदमा दर्ज कराया है। पिता ने आरोप लगाया है कि युवक अब युवती की अश्लील फोटो बनाकर धमकी दे रहा है। 
एक गांव के रहने वाली कक्षा 10 की छात्रा के गायब होने के संबंध में चोलापुर थाने में पिता ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। पिता ने पुलिस को बताया कि लड़की 26 तारीख की शाम घर से बाजार के लिए निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी है। इस बारे में थानाध्यक्ष चोलापुर ने बताया कि अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस