राजस्व विभाग गरीब की जमीन और सरकारी जमीन पर कब्जा न होने दें - डीएम जौनपुर


जौनपुर। शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी अनुज कुमार झा और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा द्वारा थाना जफराबाद में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 
जिलाधिकारी ने सभी कानूनगो और लेखपालों को अवैध कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए हैं और निर्देशित किया कि थाना दिवस पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण संवेदना पूर्वक और  गुणवत्तापूर्ण शतप्रतिशत निस्तारण शीघ्र करे। उन्होंने कहा कि जिन प्रकरणों में पुलिस की टीम के द्वारा अकेले जांच की गई थी उन शिकायतों को राजस्व की टीम भी भेजकर निस्तारण कराया जाए।
इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा थाना समाधान दिवस रजिस्टर का भी अवलोकन किया गया जिसमें उन्होंने पाया कि टीम के द्वारा प्राप्त शिकायतों का सही प्रकार से निस्तारण किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में किसी भी गरीब, असहाय के पट्टे तथा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा न होने दें और अवैध रूप से कब्जा करने तथा प्रताड़ित करने वाले भूमाफियों के खिलाफ एंटी भूमाफिया एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज करते हुए कार्यवाई करें।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस