घर का ताला तोड़कर हजारो रूपए की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

जौनपुर ।थाना मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर बर्तन एवं अन्य सामान चुरा लिया। चोरी की दूसरी घटना में दुकान में रखे हजारों रुपये के डीजे मशीन के सामान की चोरी की गई है। मोलनापुर गांव निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य लालचंद दुबे सपरिवार प्रयागराज के झूसी में सपरिवार निवास करते हैं। गांव में उनके पुश्तैनी घर में ताला लगा रहता है। बीती रात में चोर उनके घर का ताला तोड़कर आंगन में घुस गए। आंगन से अंदर जाकर चोरों ने सभी कमरों का ताला तोड़कर तांबा, पीतल के बर्तन चुरा ले गए। सुबह आसपास के ग्रामीणों ने घर का ताला टूटा देख उन्हें फोन किया। इसके बाद पीड़ित ने चोरी की घटना को लेकर कोतवाली में तहरीर दी है।
थोड़ी ही दूर पर एक अन्य चोरी की घटना को भी चोरों ने अंजाम दिया। मछलीशहर नगर निवासी शिव कुमार मोलनापुर तिराहे पर डीजे मशीन बुकिंग की दुकान संचालित करते हैं। रात में चोर उनके गलियारे में लगे ताले को तोड़कर दुकान से डीजे की मशीन, स्टेबलाजर, इनवर्टर, बैटरी समेत हजारों रुपये के सामान चुरा ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंरा तो घटना की जानकारी हुई। उसने 112 नंबर पर पुलिस को चोरी की सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक केके चौबे का कहना है कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस