थाना बदलापुर: घूस लेते दरोगा पकड़या, हुआ निलंबित फिर मुकदमा दर्ज, जांच शुरू


जौनपुर। जनपद का थाना बदलापुर इन दिनो खासा सुर्खियों में चल रहा है अभी चन्द दिवस पहले इस थाने के थाना प्रभारी सहित पांच पुलिस कर्मी निलंबित हुए थे यह मामला शांत नहीं हुआ तब तक दूसरा मामला घुसखोरी का प्रकाश में आ गया है। हलांकि इसमें सम्बन्धित दरोगा भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गये और उनके विरुद्ध भी इसी थाने में एफआइआर दर्ज कराया गया है।
मिली खबर के अनुसार थाना बदलापुर में तैनात दरोगा प्रसिद्ध नरायन सिंह क्षेत्र के एक व्यक्ति से चाय की दुकान पर किसी काम के बदले घूस ले रहे थे। चाय की दुकान में बैठा एक व्यक्ति ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कड़ा तेवर दिखाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दरोगा के खिलाफ थाना बदलापुर में ही घुसखोरी का मुकदमा दर्ज लिया गया है। अब इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस