यूपी शिक्षक संघ नवीन एक अप्रैल को मनायेगा काला दिवस


जौनपुर।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) की जिला इकाई की बैठक बीआरपी इंटर कॉलेज जौनपुर में हुई जिसमें प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षक कर्मचारियों की बुढ़ापे की लाठी रूपी पुरानी पेंशन समाप्ति के दिन 1 अप्रैल को सभी शिक्षक / शिक्षिका बहने और शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण अपने अपने विद्यालय में अपनी बाहों पर काली पट्टी बांधकर काला दिवस के रूप में मनाते हुए विरोध जताएंगे और इसके बाद जिला इकाई के पदाधिकारी गण(जिला, तहसील और विद्यालय स्तर के) बड़ी संख्या में शिक्षक साथियों को साथ लेकर बीआरपी इंटर कॉलेज में उपस्थित होंगे उसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर पुरानी पेंशन पुनः बहाल  कराने के लिए मुख्यमंत्री संबोधित जिलाधिकारी महोदय को अपराहन 2:00 बजे एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिला संरक्षक डॉ सुनील कांत तिवारी ने कहां की प्रदेश अध्यक्ष माननीय धर्मेंद्र यादव ने हम लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि अन्य विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों की भाति 2024 के लोकसभा चुनाव के पूर्व केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार भी  पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए बाध्य होगे बस हमें अपनी मांगों के प्रति एकजुट एवं  समर्पित बने रहना होगा। जिला अध्यक्ष ने अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों को लाने के लिए पदाधिकारियों को कहा है।

बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा चन्द्रसेन यादव, कमल नयन, पूर्व जिलामंत्री शैलेन्द्र सरोज, मनीष तिवारी, डा नगेन्द्र यादव, अनिल कन्नौजिया, ओमप्रकाश यादव, नगेन्द्र प्रसाद, सत्य प्रकाश, बाँके लाल प्रजापति, विमलेश कुमार, रीतेश यादव, विजय प्रकाश गौतम संतोष दूबे आदि शिक्षक उपस्थित रहें। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ