आखिर दबंग बदमाशो ने युवती को गोली क्यों मारी, पुलिस छानबीन में जुटी


जौनपुर। थाना केराकत कोतवाली क्षेत्र के पसेवा गांव में बुधवार की देर शाम दो मनबढ़ युवको ने एक युवती साक्षी यादव को गोली मार दी। पैर में गोली लगने से घायल युवती को पहले सीएचसी केराकत फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को तब अंजाम दिया गया जब युवती चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थी। घटना का कारण साफ नहीं है। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है। युवती की शादी 10 मई को होनी है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।
मिली खबर के अनुसार केराकत कोतवाली क्षेत्र के पसेवा गांव निवासी युवती बुधवार शाम अपने घर से लगभग 300 मीटर दूर स्थित एक जगह से पोतनी मिट्टी (चूल्हा बनाने के लिये) निकालने गई थी। आरोप है कि वहां पहले से ही ग्राम सभा के पसेवा निवासी दबंग युवक और उसका साथी मौजूद था।
युवती के मुताबिक ग्राम सभा निवासी लड़का अंकुर यादव और उसके साथी ने गमछे से मुंह बांध रखा था। युवती कुछ समझ पाती इससे पहले ही मौजूद गांव के लड़के ने गोली चला दी। पैर में गोली लगते ही युवती चीखने-चिल्लाने लगी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे गांव के ही व्यक्ति ने युवती को उसके घर पहुंचाया।
इसके बाद आननफानन युवती को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ गौरव शर्मा ने बताया कि युवती की शादी 10 मई को होनी है। उसे गोली क्यों मारी गई इसके बारे में पता किया जा रहा है। घायल के मां से तहरीर मिली है। उसी आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस