पुलिस का दावा पत्रकार पर हमला करने वाले बदमाश हुए गिरफ्तार, गये जेल



जौनपुर। थाना लाइन बाजार की पुलिस ने आज शुक्रवार को दो युवको को एक पिस्टल 32 बोर मय दो खोखा कारतुस व एक तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद जो खुलासा किया वह चौकाने वाला रहा। पुलिस की कहांनी के अनुसार गिरफ्तार दोंनो अभियुक्त जनपद मुख्यालय पर थाना लाइन बाजार क्षेत्र स्थित बालू मंडी के पास पत्रकार के उपर हमला करने वाले निकले है।
पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी मय हमराह के साथ रैभानीपुर अंडर पास से दो युवको को गिरफ्तार किया जिनकी पहचान सत्यम सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी रामपुर नद्दी थाना मड़ियाहॅू 22 वर्ष,प्रद्युम्न यादव पुत्र बाके लाल यादव निवासी जयराम पुर थाना मड़ियाहूँ के रूप में करते हुए पुलिस ने बताया कि इन्ही दोंनो बदमाशो ने पत्रकार देवेंद्र खरे के उपर हमला किया था। जिसके बाबत थाना लाइन बाजार में मुअसं 104/23 धारा 307, 506,120बी भादवि के तहत मुकदमा दर्ज था।


पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तो के विरुद्ध थाना स्थानीय पर क्रमशः  मु0अ0सं0 165/23 व 166/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करते हुए उपरोक्त मुकदमें मे भी चलान करते हुए अभियुक्तो को न्यायालय भेजा और न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। हलांकि घटना के बाद घायल पत्रकार द्वारा कुछ पत्रकार के खिलाफ किसी षड्यंत्र के तहत कार्रवाई कराने का प्रयास किया गया था। लेकिन पुलिस ने जब खुलासा किया तो अभियुक्त गैर पत्रकार मिले है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस